संपतचक: गौरीचक: मुसनापर पैन में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
9 अप्रैल 2026 — गौरीचक थाना क्षेत्र के मुसनापर पैन में गुरुवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनाचक निवासी हरेंद्र मांझी (26) पुत्र मोती मांझी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और गौरीचक पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।