उच्चैन: कुंदेर में 19 भेड़ और 3 बकरियां चोरी, पशुपालक को हुआ आर्थिक नुकसान
थाना क्षेत्र के कुंदेर गांव में अज्ञात चोर पशुपालक इमरान खां के बाड़े से 19 भेड़ और 3 बकरियां चोरी कर ले गए। इमरान रात करीब एक बजे बीमार पिता के पास घर गया था। सुबह करीब चार बजे बाड़े पर लौटा तो पशु गायब मिले। मौके पर वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं।