मेरठ: दिल्ली रोड पर पुलिसकर्मियों ने निगम चालक को पीटा, मेरठ में आरोपी पुलिसकर्मी कार छोड़कर फरार; गिरफ्तारी की मांग
Meerut, Meerut | Apr 3, 2026 मेरठ के दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। यहां कार सवार दो पुलिसकर्मियों पर नगर निगम के एक चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।