सिवनी में विभिन्न जनहितकारी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा सोमवार को अंबेडकर चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। प्रदर्शन उपरांत संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की।