बिहार: मानपुर थाना पुलिस ने कारिंगापुर में छापेमारी कर 5 लीटर शराब के साथ एक किशोर को किया निरुद्ध
Bihar, Nalanda | Feb 25, 2025 मानपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह 10 बजे कारिंगापुर गांव में छापेमारी कर 5 लीटर शराब के साथ एक किशोर को निरुद्ध किया है। मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि कारिंगापुर में शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई जहां से 5 लीटर शराब के साथ एक किशोर को निरुद्ध किया गया है।