मुंगेर: शहीद अब्दुल हमीद चौक पर श्रद्धांजलि, परिजनों का आरोप—"यह हादसा नहीं, हत्या है", निष्पक्ष जांच की उठी मांग
Munger, Munger | Jul 6, 2026 हसरत अली उर्फ टिपू की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार देर शाम परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। तेज हवा और बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में परिवार के सदस्य, मोहल्लेवासी और युवा "Justice for Tipu" लिखे बैनर के साथ कैंडल मार्च निकालते हुए शहीद अब्दुल हमीद चौक पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर दिवंगत टिपू को श्रद्धांजलि दी गई