खबर रुदौली तहसील के बाराबंकी अयोध्या बॉर्डर की है, जहां पर सोमवार की दोपहर में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया, इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जम के नारेबाजी भी किया, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंहसहित मौजूद रहे।