रामपुर नैकिन: ग्राम पंचायत चोबरा दिग्विजय सिंह के तालाब में डूबा युवक लापता, पुलिस और बचाव दल मौके पर
आज दिनांक 29 जुलाई दिन मंगलवार को रामपुर नैकिन जनपद की ग्राम पंचायत चोबरा दिग्विजय सिंह के बागड़ मोड़ स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर एक 32 वर्षीय युवक राजकुमार रावत के डूबने की आशंका से सनसनी फैल गई। बताया गया कि राजकुमार अपने ससुर शिवप्रसाद रावत के घर पर ही रहता था। दोपहर लगभग 12 बजे तालाब किनारे बैठे बच्चों ने देखा कि युवक पानी में उतरने के बाद वापस नहीं आय