कानपुर: धनऊपुरवा में दबंगों ने युवक पर रंगदारी न देने पर किया जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुरवा में दबंगों ने रंगदारी न देने पर युवक पर सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक के सर पर गंभीर चोट आई है।पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि कल्याणपुर थाने में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही बिठूर थाने पीड़ितों को भेजा जा रहा है जबकि पीड़ित गंभीर घायल है और उसका उपचार उर्सला अस्पताल में चल रहा है।