कानपुर: कानपुर में जनता के फीडबैक के बाद दोषी पाए गए सात पुलिसकर्मी किए गए निलंबित,अपर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
कानपुर में जनता के फीडबैक के बाद दोषी पाए गए सात पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं, जिस पर अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनता से लिए गए फीडबैक के बाद फीडबैक सेल के द्वारा पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की गई। इसमें दोषी पाए गए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।