राघोगढ़: बालाखेड़ा गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, पिता पुत्री घायल मामला दर्ज
राघोगढ़ थाना के बालाखेड़ा गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। 4 जुलाई को दर्ज मामले में एक पक्ष के फरियादी भंवरलाल बंजारा ने पुलिस को बताया, परिवार के ही चार लोगों ने जमीनी विवाद में बीते रोज घर के बाहर गालियां दी, विरोध करने पर मारपीट की। फरियादी और उसकी बेटी घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।