सिंगरौली: सूने घर में चोरों ने बोला धावा नगदी एवं सामान किया पार, कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएवी रोड की घटना
2 दिन पहले जिला न्यायालय के सामने स्थित दवा दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस अभी चोरों का सुराग नहीं लगा पाई थी की बीती देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएवी रोड स्थित एक सूने घर में फिर चोरी हो गई सूने घर में घुसे चोर नगदी व गृहस्थी का अन्य सामान चुरा कर ले गए हैं फिलहाल इस मामले पर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।