खुसरूपुर: बांसटाल चौराहा से रेलवे गुमटी तक सड़क बनाने की मांग को लेकर मानव अधिकार मंच का एक दिवसीय धरना
प्रखंड स्टेट हाईवे बांसटाल चौराहा से रेलवे गुमटी तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग को लेकर गन्नीचक स्थित शिव मंदिर के पास मानव अधिकार मंच के तत्वाधान में ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया है। धरना का नेतृत्व मंच के प्रदेश अध्यक्ष राम यतन यादव ने किया है। धारणा को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि 12 वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है। कोई देखने वाला नहीं है।