मीनापुर: मीनापुर में सियासी घमासान हो रही है तेज, विधायक और जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी के बीच हुई बकझक का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र में सियासी घमासान तेज होती जा रही है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे से विधायक अजय कुशवाहा और जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी तेज नारायण सहनी के बीच हुई बकझक का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वर्तमान विधायक की धौंस और दबाव भरे शब्दों से क्षेत्र में राजनीति का पारा गर्म हो चुका है।