चायल: उजिहिनी खालसा गंगा घाट पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस से झड़प, अभद्र टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उजीहिनी खालसा स्थित गंगा घाट पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि घाट पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।