सांगानेर: जयपुर की आमेर सागर झील में घर वालों से परेशान होकर युवक ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे उसकी जान बचाई
जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित सागर झील में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया और झील किनारे मौजूद लोगों ने युवक को पानी में कूदते देखा तो शोर मचा दिया। वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रस्सा डालकर युवक को बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।