गुमला जिला प्रशासन अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। उपायुक्त (डीसी) के निर्देश पर गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत भण्डरिया गांव के पास छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे 07 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। प्रशासन की ओर से बुधवार की दोपहर करीब 3बजे बताया गया कि सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है