लहरपुर: लहरपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
लहरपुर में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को मुख्य कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में हुआ, जहां पूर्व सांसद राजेश वर्मा और पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराया। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बट वृक्ष बन गई है।