बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने बुधवार की शाम 5 बजे ग्राम नयागांव में एक नए फ्यूल केन्द्र का उद्घाटन किया। विधायक शुक्ला ने श्री उदयपाल सिंह परमार (कमताना वाले) द्वारा संचालित 'श्री जुगलकिशोर किसान सेवा फ्यूल केन्द्र' का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, किसान और ग्रामीणजन मौजूद रहे।