बालोद: बजट बैठक में कांग्रेस का हंगामा, बजट की प्रतियां फाड़ीं और नारेबाजी की; बोले- शहर में विकास नहीं, सिर्फ कागजी दावे
Balod, Balod | May 27, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद की वर्ष 2026-27 की बजट बैठक हंगामेदार रही। नेता प्रतिपक्ष कसीमुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने प्रस्तुत बजट को कागजी आंकड़ों का बजट बताते हुए उसकी प्रतियां फाड़ दीं और कागजी विकास नहीं चलेगा के नारे लगाए। विरोध के चलते परिषद सभागार का माहौल काफी