राठ: स्यावरी में महिला ने दबंग व्यक्ति पर गिरवी रखे सोने के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया, कहा- मांगने पर कर रहा है गाली-गलौज
Rath, Hamirpur | Jun 1, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गाँव की निवासी एक महिला ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर उसके गिरवी रखे हुए सोने के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।