समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के सरहद माधो गांव स्थित वाया नदी के समीप भूमि अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के समाधान को लेकर पटोरी डीसीएलआर, पटोरी अंचलाधिकारी तथा फोरलेन निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई।