इकौना: पेटहरिया पुल के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला घायल, बचाने के प्रयास में कार पुल से टकराई, 2 लोग चोटिल
पेटहरिया पुल के पास बाइक ई रिक्शा की टक्कर में महिला सड़क पर गिरकर घायल हुई थी, वहीं उसे बचाने के चलते एक कार पुल से टकरा गई। वहीं दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि महिला को रेफर किया गया है।बताया जा रहा की महिला पड़ोसी जनपद बलरामपुर की निवासिनी है।