इकौना: कोट मुबारकपुर गांव में मिक्सर मशीन के नीचे दबने से युवक गंभीर, CHC गिलौला में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गिलौला थाना क्षेत्र के कोट मुबारकपुर गांव में मिक्सर मशीन के नीचे दबने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई, वहीं युवक को गंभीर हालत में CHC गिलौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के जानकारी आज सुबह 9 से 10 के बीच हुई जबकि हादसे के सही समय की जानकारी नहीं हो पाई।