इकौना: लखनऊवा कोठार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, CHC इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर किया गया रेफर
नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के लखनऊवा कोठार के पास बृहस्पतिवार रात जानकारी मिली की बाइक सवार एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।वहीं घायल को डायल 112 की सहायता से CHC इकौना पहुंचाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की मौजूदगी में घायल को बलरामपुर रेफर किया गया, घायल भी बलरामपुर जिले का ही निवासी है।