जांजगीर: जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का सराहनीय कार्य, सबरीया समुदाय को स्वरोजगार की ओर मोड़ा
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया कार्य सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने जिले के सबरिया समुदाय जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलग्न था, को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और विश्वास के साथ संवाद स्थापित कर समुदाय को जागरूक किया गया।