मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा और भौंराहा जंगल में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
मेराल थाना अंतर्गत ग्राम दुलदुलवा एवं भौंराहा जंगल में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव कुमार मंडल के नेतृत्व में थाना प्रभारी मेराल विष्णुकांत एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 15 क्विंटल जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही विनष्ट किया गया।