फतुहा: फोरलेन आरओबी के पश्चिम जगदंबा स्थान से लौट रहा बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दोस्त हुआ घायल।
Fatwah, Patna | Jun 24, 2026 फोरलेन आरओबी के पश्चिम जगदंबा स्थान से बाइक से लौट रहा एक युवक का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वही उसका दोस्त घायल हो गया है। मृतक अगमकुआं धनुकी मोड निवासी प्रमोद महतो के 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। वही घायल उसी मोहल्ले का राम महतो का 18 वर्षीय पुत्र शानू कुमार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। परिजन भी आ गये है।