शिवपुरी नगर: लखनऊ हादसे के बाद शिवपुरी में बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी नहीं मिलने पर 12 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे शिवपुरी जिला प्रशासन ने शहर के कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे।