झांसी: झांसी में बेटी को जन्म देने के बाद मां की हुई मौत, 14 महीने पहले हुई थी शादी, भाई का आरोप- ठीक से इलाज नहीं कराया गया
Jhansi, Jhansi | May 3, 2026 झांसी में बेटी को जन्म देकर मां प्रियंका की मौत हो गई। उसकी 25 दिन पहले डिलेवरी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका के भाई कृष्णकांत ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि घर पर ही डिलेवरी हो गई। तब दिखाने के लिए अस्पताल नहीं ले गए। इससे हालत बिगड़ गई।