कुटुंबा: अम्बा में गूंजी परशुराम जन्मोत्सव की गूँज, समाज के उत्थान का लिया गया संकल्प
प्रखंड मुख्यालय अम्बा में सतबहिनी मंदिर के सामने स्थित विवाह मण्डप में रविवार को भगवान परशुराम जयंती ब्रह्मर्षी विकास मंच द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमन पांडेय व संचालन वेद प्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मर्षी समेत अन्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की और