अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 92जीबी में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी-जेवर ले जाने का आरोप
अनूपगढ़ के गांव 92 जीबी में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित निशान सिंह ने आज सोमवार शाम 5 बजे बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की और नगदी तथा जेवर भी उठाकर ले गए हैं। पीड़ित निशान सिंह ने बताया कि कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं इसी कारण से उन्होंने यह हमला किया है।