राजातालाब: छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया
छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया के प्रति किया गया जागरूक वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज एवं सिल्वर ग्रोव स्कूल में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।