अमरोहा: अमरोहा में चोरों का आतंक, नगर पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, ₹1 लाख 10 हजार का सामान बरामद
Amroha, Amroha | May 19, 2026 अमरोहा में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 1,10,000 रुपये का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सक्रियता बढ़ाई।