परबत्ता: बैसा बहियार में स्टेट बोरिंग के पास 284 बोतल शराब बरामद, कारोबारी फरार
परबत्ता प्रखंड के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसा बहियार स्थित स्टेट बोरिंग के पास से पुलिस ने 284 बोतल शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की आहट मिलते ही कारोबारी वाहन लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैसा बहियार में शराब की बड़ी खेप पहुंची है। गुरुवार देर रात कारोबारी द्वारा शराब को वाहन से उतारकर ठिकाने लगाने की क