पुष्पराजगढ़: बिजुरी पुलिस ने बाइक की डिक्की से रुपए चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
बिजुरी पुलिस ने मंगलवार 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दो पहिया वाहन की डिक्की से ₹50000 की चोरी करने के मामले में ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा कंजर निवाशी भोलगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 47500 जप्त किया गया है। रामबहोर साहू ने 31 मई को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।