नगरी: सिहावा में बारिश के बाद भी लोगों की आस्था कम नहीं हुई, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Nagri, Dhamtari | Jul 16, 2026 सिहावा अंचल में आसमान से लगातार मूसलाधार बारिश होती रही। लेकिन बारिश भगवान जगन्नाथ के भक्तों की आस्था के सामने बेबस नजर आई। हाथों में छाते, शरीर पर रेनकोट और चेहरे पर भगवान के दर्शन की लालसा लिए हजारों श्रद्धालु भीतररास और सिहावा की सड़कों पर उमड़ पड़े। बारिश की बूंदों के बीच जब भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ आगे बढ़ा तो पूरा वातावरण।