सांगानेर: जयसिंहपुरा इलाके में ढाई महीने का मानव भ्रूण मिला, रात के अंधेरे में परिजनों ने कचरे में फेंका, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में ढाई महीने का मानव भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में परिजनों की ओर से भ्रूण को फेंका गया। कचरे के ढेर में पड़े मिले भ्रूण को जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश कुमार ने बताया-जयसिंहपुरा खोर में जेडीए सी-ब्लॉक में क्वार्टरों के पीछे मिला था।