नैनीताल: जमानतियों के फर्जी दस्तावेज पेश करने पर कोर्ट के आदेश के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सीजेएम कोर्ट में फौजदारी के एक मामले में जमानतियों के फर्जी दस्तावेज पेश करने पर कोर्ट के आदेश के क्रम में तल्लीताल पुलिस की ओर से चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तल्लीताल पुलिस ने मामले में मेरठ से एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शनिवार को तीन बजे एसओ रमेश बोरा ने जानकारी दी।