कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना
Kanke, Ranchi | May 19, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार आज रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अलर्ट जारी किया गया है।