रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन से 24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया, पुलिस पूछताछ जारी
रामगंजमंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई की रात नाबालिग बालिका बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।