मवाना: बहसूमा के शाहपुर बटावाली निवासी विकास का शव झाड़ियों में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में कोहराम
Mawana, Meerut | May 16, 2026 शुक्रवार को बहसूमा के गांव शाहपुर बटावाली निवासी विकास गंग नहर में गिर गया था और डूब गया था। जिसकी तलाश में रात भर गोताखोर पुलिस के साथ जुटे रहे ।रात भर कड़ी मेहनत करने के बाद शनिवार को सुबह 7:00 बजे विकास का शव झाड़ियां में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है । वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।