धनघटा: कोदवट महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक गणेश चौहान और पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल
धनघटा तहसील क्षेत्र के कोदवट में स्थित मुन्ना पाल कैलाशी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान व पुर्व प्रमुख दिगपाल पाल मौजूद रहे। वहीं विधायक ने कहा कि अच्छी व उच्च शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। इस वैज्ञानिक युग में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है।