नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उसके खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिये। रुपये कटने का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। मामले को लेकर पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।