परसिया: गांधी मोहल्ले के नाले की सफाई के दौरान टू 10 मशीन फंसी,पाईप लाईन फूटी, नाले में बहा पानी, तीन महिने बंद रहेगा रास्ता
वार्ड क्रमांक 10 स्टेशन रोड पर गांधी मोहल्ले में नाले की सफाई के दौरान टू टैन मशीन नाले में फस गई। मशीन के रेस्क्यु के दौरान मैन पाईप लाईन फट गई। पाईप लाईन फटने से शनिवार को बारह बजे सप्लाई के दौरान पानी बहने लगा। बडी मात्रा में पानी नाले में बह गया। तीन महिने से तक ये रास्ता बंद रहेगा।वार्ड क्रमांक 10 में नाला बारिश में समस्या का कारण बनता है।