मुज़फ्फरनगर: वेस्ट यूपी में पेस्टीसाइड कारोबार पर सख्ती, 14 घंटे चली छापेमारी, 7 फैक्ट्रियों से सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए
मुजफ्फरनगर में पेस्टीसाइड कारोबार पर केंद्रीय टीम की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। Central Insecticides Laboratory की टीम ने कई इलाकों में छापेमारी कर 7 फैक्ट्रियों से सैंपल लिए और कच्चे माल व दस्तावेजों की जांच की। कूकड़ा क्षेत्र की दुकानों पर भी कार्रवाई हुई। फिलहाल कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन सैंपल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।