बांसवाड़ा: चिड़ियावासा स्कूल में विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह और साइबर अपराध को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिडियावासा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुरुवार सुबह 10बजे मिली जानकारी अनुसार प्रधानाचार्य विजय कृष्ण वैष्णव ने प्राधिकरण से पधारे अतिथियों का शब्दसुमन,व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। एडवोकेट चिन्मय पुरोहित,व एडवोकेट आरिफ खान पठान द्वारा जानकारी दी गई।