बालोद: पता पूछने के बहाने दो युवकों का अपहरण, पूरी रात चाकू की नोक पर घुमाकर ₹68 हजार की लूट, जान से मारने की दी धमकी
Balod, Balod | Jul 5, 2026 बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ अपहरण और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छह अज्ञात बदमाशों ने जनपद पंचायत डौंडी से आईटीआई जाने वाले मोड़ के पास पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उनका अपहरण कर लिया और पूरी रात घुमाते रहे।