पन्ना: सिद्धपुर ग्राम पंचायत में विचाराधीन मामले में राजीनामा के लिए बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
Panna, Panna | Oct 19, 2024 पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुर में अनुसूचित जाति के युवा को न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के संबंध में राजीनामा हेतु पंचायत भवन में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज अहिरवार पिता नत्थू प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम सिद्धपुर थाना धरमपुर ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायती आवेदन सौंप कर बताया है।