बिलग्राम: बिलग्राम में पावर हाउस के पास एक घर में समरसेबल पंप में उतरे करंट से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bilgram, Hardoi | May 20, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के पावर हाउस के पास मंगलवार रात एक घर मे समरसेबल पंप में करंट उतरने से 38 वर्षीय महिला सोनी यादव की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका बेफारिया गांव की निवासी थीं और उनके पति राजीव कुमार खेत पर पानी लगाने गए थे। घटना के समय सोनी घर में अकेली थीं। बताया गया कि घर में लगे समरसेबल पंप में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर